-
Advertisement

उत्तर कोरिया में Mask ना पहनने वालों को मिलती है ऐसी सजा, सुनकर हो जाएंगे हैरान
उत्तर कोरिया में काफी अजीबोगरीब नियम बने हुए हैं जिनके बारे में सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं। कोरोना संकट के चलते भी तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong-un) ने अपने देश में ऐसे कई नियम बनाए हैं, जो चौंकाने वाले हैं। इन नियमों के मुताबिक, अब उत्तर कोरिया में जो बिना मास्क के पाया जाएगा उसे एक गंभीर सजा दी जाएगी। एक ऐसी सजा, जो शायद ही किसी देश में किसी को दी जाती हो। तानाशाह किम जोंग के नए नियम (New Rules) के मुताबिक, मास्क नहीं पहनने पर नागरिकों को 3 महीने तक कड़ी मजदूरी की सजा दी जाएगी।
ये भी पढ़ें – इस जिला में बाहर से आने वाले श्रमिक 7 दिन रहेंगे Institutional Quarantine
मास्क नहीं पहनने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए छात्रों की एक ‘फेस मास्क गश्त’ टीम बनाई जाएगी। इसके लिए छात्रों की भर्तियां जल्द ही होने वाली हैं। उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस का मामला है या नहीं और अगर है तो कितना है, इस बारे में दुनिया को कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इससे बचाव के लिए यहां कई कदम उठाए गए हैं। जैसे कि- लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक लगा दी गई है और मास्क (Mask) पहनने के अलावा जो लोग बॉर्डर (सीमा) पर काम करते हैं, उनके लिए अलग रहना आवश्यक कर दिया गया है।
इसी महीने की शुरुआत में किम जोंग ने दावा किया था कि, कोरोना संकट से निपटने में उसके देश को सफलता मिली है। जनवरी महीने के आखिर में ही, जब कोरोना वायरस का प्रसार होना शुरू हुआ था तभी से उत्तर कोरिया (North Korea) ने इसके संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए तेजी से कदम उठाए थे। उसने देश की सभी सीमाएं सील कर दी थी साथ ही एहतियातन सैकड़ों लोगों को क्वारंटाइन भी किया गया था। कुछ दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा था कि उत्तर कोरिया में अभी तक केवल 922 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें से कोई भी पॉजिटिव मामला नहीं मिला है।