-
Advertisement
हिमाचल में तीन दिन हो सकती है भारी बरसात, नदी-नालों के पास ना जाने की सलाह
Last Updated on September 13, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हालांकि सावन का महीना गुजर चुका है मगर हिमाचल को भारी बारिश (Heavy Rain) से निजात नहीं मिल पा रही है। इस बार मानसून (Monsoon) ने करोड़ों रुपए का नुकसान (Loss) हो चुका है। कई जानें भी जा चुकी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अब 19 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना (Weather likely to remain bad till September 19) जताई है। इसलिए हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि 15, 16 और 17 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में दर्दनाक हादसाः हाइड्रा ने शिक्षिका को रौंदा, पीजीआई ले जाते तोड़ा दम
प्रशासन ने पर्यटकों, प्रवासी लोगों और स्थानीय लोगों को नदी-नालों में ना जाने की सलाह (Advice not to go in rivers and streams) दी है। वहीं बीती रात धौला कुआं, पच्छाद, कोटखाई, पांवटा साहिब, शिमला और खदराला में बारिश हुई। इसके अतिरिक्त सोलन और नाहन में भी बारिश हुई है।
वहीं जगह-जगह भूस्खलन के चलते सुबह तक 34 सड़कें ठप थीं। इसी के चोटियों में बर्फबारी के असार भी जताए जा रहे हैं। इस बार नुकसान की बात करें तो हिमाचल में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इस बार बारिश आफत की बरसात लेकर उतरी। कई लोगों के आशियाने ढह गए। कई लोगों की डूबने से जान चली गई। सड़कों का बहुत ज्यादा नुकसान हो गया। धार्मिक यात्राओं के दौरान भी कुछ श्रद्धालुओं की मौत की खबरें सुनी गईं।