-
Advertisement
हिमाचल में दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना
Last Updated on September 4, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल (Himachal) में भारी बारिश आफत बन चुकी है। इस बारिश के कारण हिमाचल में करोड़ों का नुकसान (loss of crores) हो चुका है। जगह-जगह भूस्खलन (Land Slide) हो रहे हैं। सड़कें प्रभावित हैं। पानी व्यवस्था और बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित है। अभी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने प्रदेश में दो दिन तक मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में अगले 48 घंटे भारी बारिश का येलो अलर्ट, 6 दिन खराब रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा (Kangra) , कुल्लू, मंडी, शिमला (Shimla) , सोलन, सिरमौर व किन्नौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। वहीं प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के समीप ना जाने की सलाह दी है।
Tags