-
Advertisement
Breaking: बिलासपुर और Chamba में चार नए मामले, दो साल की बच्ची की मां भी संक्रमित
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज कोरोना वायरस (Coronavirus) के 10 नए मामले सामने आए हैं। हमीरपुर और कांगड़ा के बाद अब बिलासपुर व चंबा में कोरोना के नए मामले आए हैं। बिलासपुर (Bilaspur) में तीन और चंबा (Chamba) में एक मामला सामने आया है। चंबा में सलूणी क्षेत्र की कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) दो वर्षीय की 30 वर्षीय मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बच्ची बालू में भर्ती है। बच्ची के पिता भी कोरोना पॉजिटिव थे। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। बच्ची के पिता बद्दी से लौटे थे और कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनकी दो वर्षीय बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई थी। बच्ची के दिल में छेद है। अब ठीक हो चुके कोरोना पॉजिटिव युवक की पत्नी और दो वर्षीय बच्ची की मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई है। महिला अभी अपनी बच्ची के साथ जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बालू में है। महिला गर्भवती है।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः Hamirpur में कोरोना के पांच नए मामले, Himachal में आंकड़ा पहुंचा 85
साथ ही बिलासपुर में हमीरपुर के कोरोना पॉजिटिव निकले व्यक्ति की पत्नी और बेटा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पत्नी की आयु 36 वर्ष है और बेटे की उम्र 5 वर्ष है। व्यक्ति मंडी (Mandi) में दाखिल है। यह अहमदाबाद से आए थे। वहीं बिलासपुर में दिल्ली (Delhi) से लौटा एक युवक भी पॉजिटिव निकला है। युवक की आयु 19 साल है। यह पंजाब बार्डर के पास के क्षेत्र दबाट माजरी का रहने वाला है। इन चार मामलों के साथ हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 90 पहुंच गया है। साथ ही एक्टिव केस 41 हो गए हैं।
इसी के साथ बिलासपुर में एक्टिव केस 7 हो गए हैं। साथ ही चंबा में पांच हो गए हैं। चंबा में कुल आंकड़ा 13 पहुंच गया है। इससे पहले आज हमीरपुर जिला में पांच मामले सामने आए थे। कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र के जौंटा में एक मामला सामने आया था। यहां कोरोना पॉजिटिव गुरुग्राम से लौटे युवक की पत्नी पॉजिटिव पाई गई थी। हिमाचल में आज 808 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 616 नेगेटिव रहे हैं। चार पॉजिटिव पाए गए हैं। 188 की रिपोर्ट का इंतजार है। हमीरपुर के पांच मामले और बिलासपुर का एक मामला पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से है।
यह भी पढ़ें: Kangra में कोरोना मरीज युवक की पत्नी भी निकली पॉजिटिव, एक्टिव मामले हो गए 86

