-
Advertisement
किन्नौर में हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गई जान, एक महिला लापता
रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर (Kinnaur) जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक महिला लापता है। हादसा जिला किन्नौर के यूला संपर्क सड़क मार्ग पर मंगलवार शाम को हुआ है। हादसे में एक गाड़ी सड़क से करीब 250 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार 4 लोगों में 3 की मौत हो गई। जोकि एक ही परिवार के सदस्य हैं। मृतकों में दम्पति व उनकी बेटी शामिल है, जिनकी पहचान कृष्ण कुमार पुत्र जीत राम, देव कला पत्नी कृष्ण कुमार व रवीना कुमारी पुत्री कृष्ण कुमार निवासी यूला तहसील टापरी जिला किन्नौर (Kinnuar) के रूप में हूई है। तीनों शव हादसा स्थल से काफी दूर जाकर मिले। वहीं एक अन्य महिला लापता (Missing) बताई जा रही हैए जिसे पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से ढूंढने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: सरिया उद्योग में रोलिंग मशीन की चपेट में आया 21 वर्षीय युवक, गई जान
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना टापरी के तहत मंगलवार शाम यूला संपर्क सड़क पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 250 मीटर नीचे खड्ड में गिर गई। हादसे सूचना मिलते ही डीएसपी भावानगर व पुलिस थाना टापरी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से हादसे का शिकार हुए लोगों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कृष्ण कुमार, उसकी पत्नी कला देवी व बेटी रवीना के शव डीएलआई पावर प्रोजेक्ट की डैम साइट के पास से बरामद कर लिए। जबकि एक अन्य महिला अभी भी लापता बताई जा रही है, जिसे ढूंढ़ने के लिए देर शाम तक सर्च अभियान (Search Campaign) चलाया गया। सर्च अभियान फिलहाल अंधेरा होने के कारण बंद कर दिया है। वहीं एसडीपी भावानगर राजू ने बताया कि हादसे में शिकार हुए एक ही परिवार के 3 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि जानकारी मिली है कि एक 60 वर्षीय महिला जिसने इनकी गाड़ी से लिफ्ट ली थी वह अभी लापता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


