-
Advertisement
होम Quarantine का उल्लंघन करने पर Husband-Wife सहित तीन नपे, भेजे इंस्टीट्यूशनल,FIR अलग से दर्ज
आनी। कोरोना संकट के बीच होम क्वारंटाइन( Home Quarantine) किए एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद इन तीनों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन( Institutional Quarantine) किया गया है। ये तीनों लोग लुधियाना से आनी पहुंचे थे, जिसके बाद इन्हें यहां पर होम क्वारंटाइन किया गया था। लेकिन ये इसे हल्के में लेते रहे,अब इन पर बाकायदा एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। डीएसपी आनी ( DSP Anni) अनिल कुमार के मुताबिक संदीप कुमार,व उसकी पत्नी मंजू व केहर चंद को आदर्श सीनियर सेकंडरी आनी में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संदीप कुमार कांगड़ा जिला का रहने वाला है। उसका विवाह फनौटी पंचायत के लोट गांव की मंजू देवी के साथ हुआ है। ये लोग गत 16 अप्रैल को ही लुधियाना से मेडिकल इमरजेंसी पास बनवाकर ही एम्बुलेंस में आनी पहुंचे थे। जिसके बाद 17 अप्रैल को ही इन्होंने आनी के सिविल अस्पताल में चेकअप करवाया था।
ये भी पढ़ेः कोरोना अपडेटः 306 सैंपल में से 269 नेगेटिव, IHBT में भी जांच शुरू
इसके बाद इन्हें होम क्वारंटाइन होने की सलाह दी थी। जिसकी पुष्टि बीएमओ आनी डॉक्टर ज्ञान ठाकुर ने भी की है।बताया जा रहा है कि इन लोगों ने होम क्वारंटाइन की प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए गांव में यहां वहां घूमना नहीं छोड़ा। जिसकी शिकायत पुलिस और और प्रशासन से की गई। इसके बाद पुलिस ने उपरोक्त तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। वहीं एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने चेताया है कि जिन भी लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। उन पर पुलिस की टीमें सादी वर्दी में नजर रखे हुए है। इसके अलावा क्षेत्र के लोगों से भी खुफिया जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि सभी को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन करने की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने खेद जताया कि वयस्कों की लापरवाही का खामियाजा सन्दीप और मंजू देवी का केवल 7 माह का बच्चा भी भुगत रहा है। इसलिए लोग नियमों का पालन करें

