-
Advertisement
ठियोग के छैला में तीन मंजिला लकड़ी का पुश्तैनी मकान जलकर राख, चार परिवार हुए बेघर
शिमला। उपमंडल ठियोग (Theog) के छैला क्षेत्र में एक तीन मंजिला लकड़ी का पुश्तैनी मकान जलकर राख हो गया। इस आगजनी में करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। मकान (House) में चार परिवार रहते थे जो आग (Fire) लगते ही घर से बाहर आ गए। गनीमत रही की इस आग की घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। यह अग्निकांड की घटना छैला क्षेत्र के कलिंग गांव में सोमवार दोपहर को हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मकान जलने से चार परिवार बेघर हो गए हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग व पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से साथ लगते अन्य मकानों को जलने से बचाया। इस अग्निकांड में 20 लाख की संपति के नुकसान होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Solan: कूड़ा जलाते झुलसी महिला को तीन Hospital भी नहीं दे पाए जिंदगी, हुई मौत

ठियोग के डीएसपी (DSP Theog) कुलविंद्र सिंह ने बताया कि आगजनी के दौरान किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि तीन भाइयों व उनके चाचा का यह पुश्तैनी पुराना मकान था। प्रभावित परिवारों में लाइक रामए किशोरी लालए रमेश चंद तथा इनके चाचा शिवराम शामिल हैं। आगजनी के कारणों की पड़ताल की जा रही है। बता दें कि गत सप्ताह ठियोग से सटे कोटखाई के हिमरी गांव में भीषण आग से बहुमंजिला मकान के 48 कमरे राख हो गए थे। इससे पहले रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव क्षेत्र में आगजनी की दो घटनाओं में डेढ़ दर्जन के करीब मकान राख हुए थे और दो लोग जिंदा जल गए थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

