-
Advertisement
Morning Breaking : संक्रमण से अछूते Shimla में 3 Corona Positive, एक हमीरपुर, 2 कांगड़ा से
शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच अभी तक अछूता रहा जिला शिमला भी इसकी चपेट में आ गया है। जिला के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों लोग मत्याणा के रहने वाले हैं और इनके सैंपल आईजीएमसी में जांच के लिए आए थे, जहां पर तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। डीसी शिमला अमित कश्यप ने कहा कि ये तीनों लोग 18 मई को मुंबई से वापस शिमला आए थे और तीनों पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन थे। पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों को पंचायती राज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशनल केविड सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया जा रहा है।डीसी ने बताया कि इन तीनों साथ जो भी लोग मुंबई से आए थे उन सभी को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: Breaking: हिमाचल में Corona Positive महिला ने तोड़ा दम, संक्रमण से अब तक चौथी मौत
इसके अलावा हमीरपुर जिला का भी एक व्यक्ति कोरोना प़ॉजिटिव पाया गया है। हमीरपुर में 63 लोग कोरोना संक्रमित है और एक्टिव केस 57 है। जिला कांगड़ा में भी दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ये दोनों डाढ़ के रहने वाले हैं और 21 मई को अहमदाबाद से लौटे हैं। सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने कांगड़ा में दो मामलों की पुष्टि की है। कांगड़ा में कोरोना का आंकड़ा 53 हो गया है और एक्टिव केस 39 पहुंच गए हैं।
सोमवार सुबह आए कोरोना के 6 मामलों के साथ ही हिमाचल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 209 हो गया है। इसके अलावा प्रदेश में 142 एक्टिव केस हैं। अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

