-
Advertisement

जींस वाली लड़की से शादी करने के लिए इंजीनियर ने पत्नी को छोड़ा, कहा- ये मेरे लायक नहीं..
Last Updated on January 1, 2020 by
बिहार। बिहार महिला आयोग (Bihar Women Commission) में एक मामला सामने आया है जहां एक सिविल इंजीनियर (Civil Engineer) ने जींस वाली मॉर्डन लड़की से शादी करने की इच्छा पूरी करने के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया। इंजीनियर (Engineer) ने अब मॉर्डन लड़की से शादी कर ली है। जब इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को मिली तो वह अपने पांच साल के बच्चे को लेकर महिला आयोग जा पहुंची। इस मामले में लड़के के रिश्तेदार भी महिला का ही साथ दे रहे हैं। पति का कहना है कि उसकी पत्नी सुंदर नहीं है, इसलिए वह उसके लायक नहीं है।
यह भी पढ़ें: सरकार ने इधर-उधर किए 10 IAS, पीडब्ल्यूडी के दो अधिकारियों को मिली सौगात
वहीं महिला आयोग (Women Commission) में पहुंची पीड़ित महिला पुनिया देवी ने अपनी शिकायत में बताया, उसकी और सुरेंद्र बिंद कि शादी साल 2009 में हुई थी, लेकिन कुछ सालों बाद सुरेंद्र की नौकरी बिहार सरकार में इंजीनियर के पद पर लग गई तो उसने उसे छोड़ने की बात कह दी। इसके बाद साल 2014 में भी उसने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी के परिवार को सुरेंद्र ने पैसे देकर कहीं और शादी करवा दी। पहली पत्नी पुनिया का कहना है कि उसके पति ने 2 दिसंबर को शादी कर ली है। लड़के का परिवार भी महिला के लिए न्याय की मांग कर रहा है। लड़के की चाची का कहना है जब सुरेंद्र पढ़ाई कर रहा था, तब उसकी शादी करवाई गई थी। पढ़ाई (Expense of syudy) का खर्च भी पुनिया के घर वालों ने ही उठाया था। लेकिन इंजीनियर बनते ही वह पुनिया को छोड़ने की बात कर रहा है। महिला अब मजदूरी कि कर परिवार का पालन-पोषण कर रही है।