-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Himachal में 11 नए मामले, 23 लोग हुए ठीक
शिमला। हिमाचल में शनिवार को अब तक कोरोना के 11 मामले सामने आए हैं। वहीं, 23 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। ऊना में चार, कांगड़ा में तीन, सोलन में दो, हमीरपुर और सिरमौर में एक-एक मामला सामने आया है। हमीरपुर के 9, शिमला के चार, चंबा के तीन, लाहुल स्पीति के दो, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना व सोलन का एक-एक मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1182 पहुंच गया है। अभी 263 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 899 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में शनिवार को 2099 सैंपल में 2011 नेगेटिव रहे हैं। 81 की रिपोर्ट का इंतजार है। शनिवार के सैंपल (Sample) में सात नए मामले आए हैं। बाकी चार मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक 98367 लोगों के कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 97104 नेगेटिव रहे हैं। वहीं, 63519 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें 43127 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 20392 अभी निगरानी में हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: मेडिकल जांच को ऊना से टांडा लाया दुराचार का आरोपी निकला पॉजिटिव

ऊना में एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव, 6 साल का बच्चा भी शामिल
ऊना में कोविड -19 जांच में आज चार नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि दो संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में एक पॉजिटिव और एक नेगेटिव पाया गया है। पहला कोरोना पॉजिटिव उपमंडल हरोली (Haroli) के सलोह का है, जिसमें बिहार से लौटा 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह घर में क्वारंटाइन है। दूसरा पॉजिटिव मामला उपमंडल गगरेट के अम्बोआ का है। लुधियाना पंजाब से लौटा 73 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया है। इसे संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional quarantine) किया गया है। वहीं दो मामले एक ही परिवार में पॉजिटिव आए हैं, जिसमें संक्रमित के संपर्क में आने से 53 साल की महिला और 6 साल का बच्चा संक्रमित हुए हैं।
कांगड़ा में आज तीन मामले

यह भी पढ़ें: बिलासपुरः बिहारी मजदूर के संपर्क में आए 55 लोग किए Quarantine
कांगड़ा जिला में जवाली के घाड जरोट का 65 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह पहले से पॉजिटिव आए मरीज का प्राइमरी संपर्क है। व्यक्ति को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में पुलिस कर्मियों द्वारा चिकित्सा परीक्षण को लाया 37 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह ननाऊ गांव ऊना (Una) का रहने वाला है। युवक को कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) खड्ड ऊना शिफ्ट किया जा रहा है। नगरोटा सूरियां के बासा गांव का 50 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 3 जुलाई को संगरूर से लौटा है और परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में था। इसे कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। कांगड़ा जिला में कुठेड़ा नजदीक खैरा की 65 वर्षीय महिला ठीक हुई है। यह महिला एमएच योल में भर्ती थी। महिला को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है और वह अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेगी।
सिरमौर में सेना का जवान निकला कोरोना संक्रमित

नाहन। जिला सिरमौर (Sirmaur) में आज एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आया व्यक्ति 34 वर्षीय सेना का जवान है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को सेना का जवान आसाम से नाहन के खेड़ा गांव आया था। इसके बाद वह होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) किया गया था। कोरोना पॉजिटिव आए जवान को त्रिलोकपुर के कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज पॉजिटिव आए मामले के बाद जिला में एक्टिव केस 6 हो गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


