-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Himachal में चार पॉजिटिव, 10 हुए ठीक- एक्टिव केस बचे 267
Last Updated on July 13, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के चार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 10 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा (Kangra) जिला से तीन और मंडी से एक मामला सामने आया है। हमीरपुर (Hamirpur) के सात, ऊना के दो और कांगड़ा का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1217 पहुंच गया है। इसमें 267 एक्टिव केस हैं। अब तक 930 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। साथ ही अब तक 9 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: कांगड़ा में Noida से लौटे पिता-पुत्र सहित तीन पॉजिटिव
हिमाचल में अब तक 887 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 326 नेगेटिव रहे हैं। 561 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में अब तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं है। प्रदेश में 101196 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 99304 अभी नेगेटिव रहे हैं। 675 की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें पिछले कल 114 सैंपल भी शामिल हैं। 1217 ही पॉजिटिव निकले हैं। 64359 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। इनमें 43873 लोग निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं और 20486 अभी निगरानी में हैं।
कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के तीन मामले सामने आए हैं। इसमें 9 जुलाई को नोएडा (Noida) से लौटे पिता-पुत्र संक्रमित पाए गए हैं। इसमें पिता की उम्र 53 और बेटे की 21 साल है। इसके अलावा 6 जुलाई को दिल्ली से लौटा 32 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह सभी आलमपुर में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ (DCCC Baijnath) शिफ्ट किया गया है।
ऊना पहुंचे दो कामगार लुधियाना में निकले पॉजिटिव
हरोली उपमंडल के गांव गौंदपुर जयचंद स्थित एक उद्योग में दूसरे दिन 2 नए माइग्रेट मरीज सामने आए हैं। 21 और 23 वर्षीय दोनों मरीज कंपनी के क्वार्टर में रह रहे हैं और दोनों की पंजाब के लुधियाना से आई रिपोर्ट में दोनों पॉजीटिव पाए गए हैं। दोनों मरीजों के पॉजिटिव आने के बाद दोनों को स्वास्थ्य विभाग के खंड हरोली की टीम ने खड्ड स्थित कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। वहीं उद्योग को सील करने को लेकर भी प्रशासनिक कदमताल शुरू हो चुकी है। इसी उद्योग का एक कामगार रविवार को भी पॉजिटिव आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पॉजिटिव मरीज बिहार के चम्पारण से संबंधित हैं। दोनों मरीज अपने 23 साथियों के संग कंपनी की बस में सवार होकर बिहार से ऊना जिला के हरोली विस क्षेत्र के गांव गौंदपुर जयचंद में पहुंचे थे। इससे पहले श्रमिकों के पंजाब (Punjab) के लुधियाना में कोविड-19 के टैस्ट हुए थे। जहां से आई रिपोर्ट में यह दोनों मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इस उद्योग में रविवार को एक मरीज के पॉजिटिव आने के चलते उद्योग के क्वार्टर एरिया को पहले ही सील किया जा चुका था लेकिन अब कुल 3 मरीज होने के बाद प्रशासन ने उक्त उद्योग को सील करने के लिए कदमताल शुरू कर दी है। सीएमओ (CMO) डॉ. रमण कुमार शर्मा ने बताया कि 2 और मरीज पॉजिटिव आए हैं, जिनको खड्ड अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है।