-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः Kangra में महिला स्वास्थ्य और सफाई कर्मी सहित 8 पॉजिटिव
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) के छह और नए मामले आए हैं। इसमें कुट्ट तहसील फतेहपुर की 42 वर्षीय महिला और उसकी 18 साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। यह 6 अगस्त को संगरूर पंजाब (Punjab) से लौटी हैं। कुठेड़ पोस्ट ऑफिस नंगल तहसील फतेहपुर का 48 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति लुधियाणा से लौटा है। सुनेहरा तहसील फतेहपुर का 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 10 अगस्त को उत्तराखंड से आया है। शाहपुर की 24 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। युवती पहले पॉजिटिव मामले के संपर्क वाली है और स्वास्थ्य कर्मी (Health Personnel) है। क्यारी शाहपुर की 46 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह भी पहले पॉजिटिव मामले की संपर्क वाली है। यह सफाई कर्मी (Sanitation Personnel) है। कांगड़ा जिला में गांव बंगाल थिल खुंड़ियां का 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक अपने पिता के साथ वेस्ट बंगाल से लौटा है। पिता की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। मैला तहसील जयसिंहपुर का 15 वर्षीय लड़का भी संक्रमित पाया गया है। यह 8 अगस्त को दिल्ली से लौटा है। दोनों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: Himachal में अब तक 36 और 39 का आंकड़ा, 1325 एक्टिव केस
कांगड़ा में 12 ने कोरोना से जंग जीती है। इसमें बिहार का 30 वर्षीय, कुल्थी कांगड़ा का 27 वर्षीय, ज्वालामुखी का 25 वर्षीय युवक शामिल है। सीएसआईआर पालमपुर के 4 साल के बच्चे ने भी कोरोना को मात दी है। शाहपुर का 22 वर्षीय, देहरा का 26 वर्षीय, ज्वालामुखी का 29 वर्षीय, बडूखर इंदौरा का 34 वर्षीय, शाहपुर का 31 वर्षीय व चड़ी का 38 वर्षीय युवक भी कोरोना से ठीक हुआ है। अंब पठियार की 25 वर्षीय युवती, जरपाल जवाली का 20 वर्षीय युवक भी ठीक हुआ है। यह कोविड केयर सेंटर बैजनाथ व डाढ़ में भर्ती थे। इन्हें घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे।
कांगड़ा जिला में अब तक 8 मामले आ चुके हैं। साथ ही 12 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा (Kangra) जिला में कुल आंकड़ा 562 पहुंच गया है। अभी 87 एक्टिव केस हैं। अब तक 472 रिकवर हो चुके हैं। कांगड़ा जिला में तीन की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 3858 हो गया है। अभी 1331 एक्टिव केस हैं। अब तक 2478 ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में अब तक 17 की मृत्यु हुई है। आज अब तक 42 नए मामले हिमाचल में आ चुके हैं। इसमें चंबा में 12, कुल्लू में 10, कांगड़ा व सिरमौर (Sirmaur) में 8-8, ऊना में दो व लाहुल स्पीति व मंडी में एक-एक मामला आया है। 39 लोग ठीक हुए हैं। इसमें चंबा में 13, कांगड़ा में 12, सोलन में 9, बिलासपुर में चार व मंडी में एक ठीक हुआ है।