-
Advertisement
मार्कंडेय बोले- Solan में लगेगा टमाटर पर आधारित उद्योग, DPR तैयार
Last Updated on January 9, 2020 by Deepak
दयाराम कश्यप/सोलन। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय (Agriculture Minister Dr. Ramlal Markandeya) ने कहा सोलन में टमाटर पर आधारित उद्योग स्थापित किया जाएगा, जिसकी डीपीआर (DPR) तैयार कर ली गई है। वहीं, प्रदेश के सभी 9 लाख 61 हजार किसानों को 2022 तक प्राकृति खेती के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि उनकी आमदनी दोगुनी हो सके। कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने सब्जी एंव फल मंडी में करीब 90 लाख की लगात से लगने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्यो का शिलान्यास करने बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय को 2022 तक दोगुनी करने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: राणा का वार-Investors Meet करवाकर कर्ज में डूबी सरकार अब भी देख रही सपने
इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों की आय को दोगुनी किया जा सके। उन्होंने कहा कृषि के क्षेत्र में बेहतर करने वाले किसानों को सम्मानित कर उनका हौंसला भी बढ़ाया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि 2022 तक प्रदेश के सभी 9 लाख 61 हजार किसानों को शून्य लागत प्राकृति खेती से जोड़ना सरकार का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 50 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा गया है। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इसके अलावा एक किसान मेले का आयोजन भी सब्जी मंडी परिसर मे किया गया, जिसका शुभारंभ भी मुख्यातिथि द्वारा किया गया।