- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कुल्लू, मनाली और धर्मशाला में भी ताजा बर्फबारी (Snowfall) हुई है। शिमला (Shimla) में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। इसके कुछ ही देर बाद रिज पर बर्फ के फाहे गिरने लगे और देखते ही देखते बर्फबारी शुरू हो गई।
आसमान से गिरते बर्फ के फाहों के बीच सैलानी रिज पर खूम मस्ती करते दिखे। पर्यटकांे ने रिज पर ही नाचना शुरू कर दिया। वहीं कुल्लू मनाली मंे भी बर्फबारी हुई है।
बर्फबारी के चलते पर्यटक अटल टनल (Atal Tunnel) तक तो नहीं पहुंच सके, लेकिन पर्यटकों ने सोलंगनाला में ही बर्फ के फाहों के बीच मस्ती की। आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को देखकर पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
मनाली के मालरोड पर भी सैलानी ठंडे मौसम का आनंद लेने के लिए निकले। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसके अलावा धर्मशाला के त्रियुंड में ताजा बर्फबारी हुई।
- Advertisement -