-
Advertisement
रोहतांग दर्रे में ताजा बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटक, आज तीन जिलों में बारिश की संभावना
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग दर्रे में ताजा बर्फबारी हुई है। जिला कुल्लू में जहां झमाझम बारिश हुई तो वहीं लाहुल में इस सर्दी का दूसरा हिमपात हुआ है। इस सीजन की यह दूसरी बर्फबारी है। रोहतांग दर्रा, बारालाचा, शिकुंला दर्रा, कुंजम दर्रे पर बर्फगिरी है। मनाली व अटल टनल घूमने पहुंचे पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक रोहतांग पहुंचे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। हालांकि राजधानी शिमला सहित कई हिस्सों में धूप खिली हुई है।
हिमाचल प्रदेश का मौसम पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते एक बार फिर बदल गया है। राजधानी शिमला में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। @Indiametdept @moesgoi @ndmaindia @HPSDMA@CMOFFICEHP @dprhp @RajBhavanHP #Mosam pic.twitter.com/O5eprQOwsK
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 22, 2025
कल भी सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के तीन जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार के पूर्वानुमान के अनुसार, आज चंबा, कांगड़ा और सिरमौर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। कल भी प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है, हालांकि इसके बाद मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा और कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा।
संजू चौधरी
