-
Advertisement
ऊना में याद किए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, एमसी पार्क में दी श्रद्धांजलि
ऊना। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) के देहांत के बाद प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश का कोई ऐसा वर्ग होगा जो राजा साहब के नाम से विख्यात पूर्व सीएम और जननायक के देहांत से दुखी न हो। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा जिला मुख्यालय के एमसी पार्क (MC Park Una) में शुक्रवार सुबह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा की अगुवाई में कारोबारियों ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सुमेश कुमार शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह व्यापारियों के सच्चे हितैषी रहे हैं। जब-जब व्यापार मंडल ने अपनी समस्याएं हैं पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के साथ साझा की उन्होंने सभी समस्याओं को हल करने की दिशा में सकारात्मक योगदान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। वो एक ऐसे जननायक थे, जिनका कोई विकल्प मौजूद ही नहीं है।
यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह रिज पर रखी, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल (Ganesh Dutt Bharwal) ने भी नम आंखों के साथ अपने नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व विधायक गणेश दत्त वर्ष 1985 से लेकर 1990 तक विधानसभा में वीरभद्र सिंह के साथी रह चुके हैं। गणेश दत्त ने खुद के विधायक चुने जाने का श्रेय भी पूर्व सीएम को देते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गणेश दत्त ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक ऐसा व्यक्तित्व थे जिन्होंने सदैव राजनीति से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग को प्यार दिया और सभी के उत्थान के लिए नीति निर्माण करते हुए उनका निष्पादन भी किया।