-
Advertisement
हिमाचल में Snowfall के बाद साफ हुआ मौसम पर मुसीबतें नहीं हुई कम, अभी भी 1034 सड़कें बंद
Last Updated on January 10, 2020 by
शिमला। हिमाचल में तीन दिन लगातार भारी बर्फबारी (Heavy snowfall) का असर अभी तक देखा जा रहा है। हालांकि मौसम साफ हो गया है और धूप खिलने पर लोग राहत की उम्मीदें लगा रहे हैं लेकिन अभी तक यातायात और अन्य सुविधाएं पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई हैं। बर्फबारी के चलते प्रदेश में 1034 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध चल रही हैं। लोक निर्माण विभाग ने बंद पड़े मार्गों को पूरी तरह से बहाल होने में अभी भी कुछ और समय लगने की बात कही है। ऐसे में लोगों को आवाजाही के लिए अगामी दिनों के दौरान भी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।
प्रदेश में 1034 सड़कें यातायात के लिए ठप पड़ी हुई हैं। शिमला जोन (Shimla Zone) में सबसे ज्यादा सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। शिमला जोन में 759 सड़कें अवरुद्ध पड़ी हुई हैं। शिमला सर्कल में 242, रोहड़ू सर्कल में 280, रामपुर में 180, नाहन में 43 व सोलन सर्कल में 14 मार्ग यातायात के लिए बंद पड़े हुए हैं। मड़ी जोन में 179 सड़कें अवरुद्ध पड़े हुए हैं। मंडी जोन के मड़ी सर्कल में 110 सड़कें व कुल्लू सर्कल में 69 मार्ग बंद पड़े हुए हैं।
कांगडा जोन में 91 सड़कें बंद है। कांगड़ा जोन (Kangra Zone) के डलहौजी सर्कल में 87 व पालमपुर सर्कल में 4 सड़कें यातायात के लिए ठप पड़ी हुई हैं। राज्य में पांच एनएच भी बंद पड़े हुए हैं। चार एनएच शिमला में और एक एनएच शाहपुर में बंद है। मार्ग बंद होने से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 432 मार्ग शुक्रवार शाम तक यातायात के लिए होने का दावा किया जा रहा है। जबकि 343 मार्ग 10 जनवरी के बाद ही बहाल होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में विंटर सीजन (Winter season) के दौरान लोक निर्माण विभाग को करोड़ों की चपत लग चुकी है। विंटर सीजन में लोक निर्माण विभाग को अब तक 93 करोड 60 लाख की चतप लग चुकी है। सबसे ज्यादा नुकसान कांगड़ा जोन में आंका जा रहा है।