-
Advertisement
![arrest](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/02/arrest-1.jpg)
Paper Leak Case: विजिलेंस ने पोस्ट कोड-962 में दो अभ्यर्थी किए गिरफ्तार
Paper leak case: हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले में अब दो और गिरफ्तारी (Two Arrested) हुई है। सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले (Paper Leak Case) में अब विजिलेंस ने शिमला और हमीरपुर से दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान, नीरज शर्मा हमीरपुर (भिड़ा) और सोम प्रकाश शिमला के रूप में हुई है। विजिलेंस जांच में दोनों आरोपियों के एचआरटीसी से सस्पेंड ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार और ढाबा संचालक सोहन सिंह के साथ कनेक्शन (Connection) पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि रवि ने ही इन्हें पेपर भेजे थे। SIT के अनुसार, दोनों गिरफ्तार अभ्यर्थी मेरिट में अव्वल आए हैं। सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में विजिलेंस ने अभी तक 8 गिरफ्तारी की हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मामले में अब तक 8 गिरफ्तारियां
विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक की मास्टरमाइंड आरोपी उमा आजाद (Uma Azad) हैं। नीरज शर्मा और सोम प्रकाश के अलावा इस मामले में पहली गिरफ्तारी आयोग के समीप ढाबा चलाने वाले सोहन और सस्पेंड इंस्पेक्टर रवि की हुई थी। इसके बाद इंस्पेक्टर की पत्नी, बहन और जीजा को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर की पत्नी सपना कुमारी और बहन सपना दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि उसका जीजा रवि पुलिस रिमांड (Police Remand) पर है। आपको बता दें कि सोहन और रवि के मोबाइल से पोस्ट कोड 962 के प्रश्न पत्र मिले थे। उसी के आधार पर इस जांच आगे बढ़ रही है।
-अशोक राणा
यह भी पढ़ेंः JOA-IT पेपर लीक मामले में उमा आजाद फिर गिरफ्तार, मिला 3 दिन का रिमांड