-
Advertisement
हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई ने हिमाचल पुलिस से मांगा रिकॉर्ड
Last Updated on November 19, 2022 by sintu kumar
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले (Himachal Pradesh Police Constable Recruitment Paper Leak Case) की जांच सीबीआई (CBI) करने जा रही है। सीबीआई ने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस विभाग (Police Department) से रिकॉर्ड मांगा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने आग्रह किया था। इसी को मानते हुए सीबीआई ने हिमाचल पुलिस को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि गग्गल थाने और सीआईडी (CID) की ओर से दर्ज की गई एफआईआर सहित अन्य जानकारियां दी जाएं। इस मामले पर दो आरोपियों ने कांगड़ा कोर्ट (Kangra Court) में आत्मसमर्पण कर दिया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल पुलिस भर्ती मामला: एसआईटी ने गाजियाबाद से दबोचा प्रिंटिंग प्रेस का मालिक
आरोपियों से पूछताछ हो रही है। माना जा रहा है कि जिला कांगड़ा सहित प्रदेशभर में कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एक संस्थान में कोचिंग देने वाले विनीत कुमार (Vineet Kumar) वासी शंकरपुर मुंगेर, बिहार और वेद प्रकाश (Ved Prakash) वासी रामबिग्ग कुंड बिहार पुलिस की वांटेड सूची में शामिल थे। इन दोनों ने अभ्यर्थियों को भर्ती पेपर बेचे थे। वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ खुशहाल ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड लिया गया है। आरोपी एक संस्थान में कोचिंग देते थे और वहीं से उन्होंने पुलिस भर्ती के पेपर अभ्यर्थियों को बेचे थे। शुक्रवार को उन्हें कांगड़ा में न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत में पेश किया गया।