-
Advertisement
जम्मू में धमाकेः दो कर्मियों को मामूली चोटें , वाइस चीफ मार्शल विक्रम सिंह जम्मू पहुंचे
जम्मू एयरपोर्ट (jammu airport) स्थित एयरफोर्स स्टेशन के भीतर देर रात महज पांच मिनट के अंतराल में दो बड़े धमाके हुए। अधिकारियों के अनुसार ये विस्फोट देर रात करीब डेढ़ बजे हुए। पहले विस्फोट से हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत ढह गई। जबकि दूसरा विस्फोट जमीन पर हुआ। एयरबेस के पास ड्रोन विस्फोट में भारतीय वायु सेना (indian air force) के दो कर्मियों को मामूली चोटें आईं हैं। इनकी पहचान अरविंद सिंह और एलएसी एसके सिंह के रूप में हुई है। इन दोनों को तुरंत एयरफोर्स स्टेशन जम्मू में स्थित एमआई कक्ष में प्राथमिक उपचार किया गया। इसी बीच एयर वाइस चीफ मार्शल विक्रम सिंह भी जम्मू पहुंच गए हैं। वह अधिकारियों से इस संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगे और मौजूदा हालात का जायजा लेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी गहन विचार विमर्श किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 7वां वेतन आयोग : लाखों केंद्रीय कर्मियों-पेंशनर्स को आज मिल सकता है बड़ा तोहफा
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस विस्फोट को लेकर जम्मू में वायु सेना स्टेशन पर वाइस एयर चीफ, एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से बात की है। बताया जा रहा है कि इस विस्फोट के लिए दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था और टारगेट भारतीय वायुसेना (indian air force) के विमान थे। टेक्निकल एयरपोर्ट पर सेना और पुलिस बम निरोधक दस्ते सहित पहुंच चुकी है। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई है। किसी को भी एयरपोर्ट मार्ग के बाहर से आने-जाने की अनुमति नहीं है।

