ऊना में हादसाः दो कारों में जबरदस्त टक्कर, एक महिला की मौत, 6 घायल

हमीरपुर व पंजाब की कारों में हो गई भिड़ंत

ऊना में हादसाः दो कारों में जबरदस्त टक्कर, एक महिला की मौत, 6 घायल

- Advertisement -

ऊना। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव डंगोली में दो कारों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों में से एक महिला को नाजुक हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान विष्णु देवी पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी होशियापुर, पंजाब के के रूप में हुई है। हादसे में अन्य घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जारी है। वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज किया है।


जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिला की बड़सर तहसील के तहत पड़ते लोहाड़ला गांव के निवासी 26 वर्षीय नवीन कुमार कार में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। इनके साथ गाड़ी में बुजुर्ग महिला 78 वर्षीय कौशल्या देवी पत्नी स्वर्ण सिंह भी मौजूद थी। डंगोली पहुंचने पर इनकी कार सामने से आ रही एक अन्य कार से जा टकराई। दूसरी कार में सवार सभी लोग पंजाब के मुकेरिया से शाहतलाई स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि दोनों कारों के एयर बैग तुरंत खुल गए। दूसरी कार में सवार मुकेरियां के भीखोवाल निवासी 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर भिखोवाल की रहने वाली विष्णु देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बड़सर की 78 वर्षीय कौशल्या देवी को नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में भिखोवाल निवासी कमलेश कुमारी, देवेंद्र सिंह, अनीता रानी, 2 वर्षीय देवांशी और बलजिंदर सिंह उर्फ रिंकू को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन रखा गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है एएसपी प्रवीण कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत

थाना अंब के तहत नंदपुर के नजदीक पेश आए सड़क हादसे में 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रकाश चंद पुत्र उद्यम चंद निवासी त्यार, बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात्रि को प्रकाश चंद अपनी स्कूटी पर सवार होकर नंदपुर के नजदीक से गुजर रहा था। इसी दौरान एक आवारा बैल स्कूटी के आगे आ गया। हादसे के दौरान घायल प्रकाश चंद को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने 33 वर्षीय राहगीर की मौत

थाना मैहतपुर के तहत लमलैहड़ा में अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने 33 वर्षीय राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कुमार उर्फ गमगम पुत्र ज्ञान चंद निवासी चड़तगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनि-रवि की मध्य रात्रि राज कुमार निवासी चड़तगढ़ लमलैहड़ा में पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात गाड़ी ने राज कुमार को टक्कर मार मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल युवक को स्थानीय लोगों व 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Accident | Una | Himachal News | latest news | killed | one woman | 6 injured | Two cars collided
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है