- Advertisement -
चंबा/ सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन व चंबा में कोरोना के 4 मामले पॉजिटिव( Positive)पाए गए है।। इन में दो चंबा व दो सोलन से है। जिला सोलन के बद्दी और नालागढ़ क्षेत्र से दो लोगों के सैंपल लिए गए थे और यह दोनों ही क्वारंटाइन नहीं थे। इनमें से एक ट्रक चालक है जबकि दूसरा अपने घर में ही था। इस प्रकार सोलन जिला में कुल एक्टिव मामले 15 हो गए हैं।
उधर चंबा में गुड़गांव सो लौटा युवक व दिल्ली से लौटी महिला के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव पाया गया एक 23 साल का युवक कल्हेल का रहने वाला है। उक्त युवक 2 जून को गुडगांव से चंबा( Chamba) लौटा था। उक्त युवक को होम क्वारंटाइन रखा था। जबकि महिला सलूणी क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह 28 मई को दिल्ली से चंबा आई थी और ब्यासपुष्प में क्वारंटाइन थी। दोनों के सैंपल की रिपोर्ट देर रात आई है। इसी के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 हो गई है और एक्टिव केस 12 है। साथ ही 20 लोग ठीक भी हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो बुधवार को प्रदेश में कोरोना से छठी मौत (Death)दर्ज की गई। इसके अलावा कांगड़ा (Kangra) और ऊना जिले से तीन-तीन मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 2 मामले सिरमौर (Sirmaur)और 1 मामला सोलन (Solan)से सामने आया है। हिमाचल में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 458 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 259 मरीजों को इलाज के बाद पूरी तरह ठीक कर घर भेजा जा चुका है।
- Advertisement -