-
Advertisement
हिमाचल: पैसे डबल करने का दिया था लालच, करोड़ों रुपए लेकर फरार हुई कंपनी; दो और धरे
सुजानपुर। हिमाचल के हमीरपुर स्थित सुजानपुर (Sujanpur ) में एफडी आरडी के नाम पर लोगों के करोड़ों रुपए के गबन करने वाली कंपनी (Company) के दो और कर्मचारियों को पुलिस ने धर दबोचा है। इन दोनों कर्मचारियों को पुलिस ने ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार (Arrest) किया। पुलिस इस मामले में अब तक कंपनी के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए दोनों कर्मचारियों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड (Police Remand) पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकद्मा दर्ज किया गया है, जिन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े:हिमाचल: रात के अंधेरे में मजदूर से लूटे थे 45 हजार, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार
जानकारी देते हुए एसएचओ सुजानपुर सतपाल शर्मा (SHO Sujanpur Satpal Sharma) ने बताया कि सुजानपुर में एक नई कंपनी खुली थी। यह कंपनी लोगों के पैसे डबल करने का काम करती थी। कंपनी एफडी आरडी के नाम पर लोगों के पैसे जमा करवाती थी और उन्हें डबल करने का लालच देती थी। पैसे डबल होने के लालच में सुजानपुर एरिया से लगभग 800 के करीब लोगों ने कंपनी में पैसा जमा किया था। इसी दौरान कंपनी भाग गई। 2019 में कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud) का मामला दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़े:हिमाचल: सेवानिवृत्त फौजी से 14 लाख रुपए की ठगी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
पुलिस को सौंपी शिकायत में लोगों ने बताया था कि उन्होंने रुपए जमा करवाए, लेकिन बाद में उनके पैसों का भुगतान नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के 3 कर्मचारियों को पकड़ा था। पुलिस ने अब इस मामले में 2 और कर्मचारी पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किए हैं। दोनों पकड़े गए कर्मचारियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया।