- Advertisement -
उत्तर प्रदेश के 2 जिले हाथरस और एटा के सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले 2 मित्र दंडवत यात्रा पर निकले हैं। मां ज्वाला जी और माता कांगड़ा वाली के दर्शन के लिए करीब साढ़े 4 महीने पूर्व शुरू हुई यह यात्रा सोमवार को ऊना पहुंची। हैरत है कि इस यात्रा में चल रहे दो लोगों में से एक दिव्यांग है जो अपनी ट्राई साइकिल पर अपने सहयोगी का साथ दे रहा है। इससे भी ज्यादा रोचक बात यह है कि ना तो कोई मन्नत और ना ही कोई मुराद केवल मात्र दर्शन के लिए इस तरह की यात्रा आस्था का बड़ा प्रतीक बनकर उभरी है। दोनों यात्रियों में हाथरस जिला की एटा जिले से सटी सीमा पर रहने वाले दिव्यांग विपिन उपाध्याय एटा जिले के हाथरस सीमा से जुड़े गांव के अपने दोस्त सत्येंद्र यादव के साथ इस यात्रा पर निकले हैं। विपिन उपाध्याय ट्राई साइकिल पर चल रहे हैं जबकि सत्येंद्र यादव दंडवत इस यात्रा को पूरा कर रहे हैं।
- Advertisement -