- Advertisement -
हिमाचल की राजधानी शिमला( Shimla) से दो नाबालिगों के लापता होने का मामला सामने आया है। यो दोनों लड़कियां कसुम्पटी लापता हुआ है और परिजनों ने इनके अपहरण का अंदेशा जताया गया है। परिजनों ने इस संबंध में छोटा शिमला पुलिस थाना ( Chota Shimla Police Station)में शिकायत दर्ज करवाई है। इनमें से एक आर्मी अफसर तो दूसरी प्रदेश सचिवालय में कार्यरत अधिकारी की बेटी है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश भी शुरू कर दी है।
कसुम्पटी निवासी राजेश्वरी देवी ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि उनकी 16 साल की बेटी और 15 साल की भांजी 11 फरवरी को सुबह 8 बजे शिमला से सुंदरनगर के लिए बस में रवाना हुई थीं, लेकिन दोनों सुंदरनगर नहीं पहुंचीं। इससे पहले परिजनों ने दोनों लड़कियों को रिश्तेदारों के यहां खोजने का काफी प्रयास किया हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं 48 घंटे बाद भी लड़कियों का पता न लगने से परिजन परेशान है। दोनों लड़कियां शिमला में ही पढ़ाई करती हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। परिजनों से भी लड़कियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
- Advertisement -