-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः Kangra में दिल्ली से लौटे दो पॉजिटिव, तीन हुए ठीक
Last Updated on June 20, 2020 by saroj patrwal
धर्मशाला। कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आए हैं। वहीं, तीन लोग ठीक भी हुए हैं। तहसील इंदौरा के लकवां बासा की 33 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। महिला 16 जून को दिल्ली से लौटी है। इसके अलावा तहसील हारचक्कियां के गांव जुगेर का 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति 17 जून को दिल्ली (Delhi) से लौटा है। दोनों कोरोना पॉजिटिव को कोविड (Covid) केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा 70 वर्षीय और 52 वर्षीय व्यक्ति तथा 22 वर्षीय युवती ठीक हुए हैं। यह सभी संगूर गांव के रहने वाले हैं। सभी धर्मशाला में भर्ती थे। इनका सैंपल आज नेगेटिव पाया गया है। इन्हें घर भेजा जा रहा है। जहां वह अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे। दो पॉजिटिव मामले आने और तीन लोगों के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
यह भी पढ़ें: Himachal में क्या बन रहा सूर्य ग्रहण का संयोग, लोगों के देखने लिए क्या रहेंगी तैयारियां – जानिए
कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 168 पहुंच गया है। साथ ही 64 एक्टिव केस (Active case) हैं। अब तक 103 लोग ठीक हो चुके हैं। एक की मृत्यु हुई है। बता दें कि इससे पहले सिरमौर के पांवटा साहिब से भी कोरोना पॉजिटिव के दो मामले सामने आए हैं।