-
Advertisement
बिलासपुर में सामने आए दो मामलों के साथ Himachal में कोरोना 250 पार
बिलासपुर। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीजों के मामले आने का सिलसिला जारी है। कांगड़ा जिला के बाद बिलासपुर (Bilaspur) जिला में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बिलासपुर में एक 38 और 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसमें एक दिल्ली (Delhi) का ड्राइवर है व दूसरा स्वारघाट निवासी है। दोनों ही स्वारघाट क्वारंटाइन (Quarantine) में थे। इन मामलों के साथ बिलासपुर में कुल आंकड़ा 13 पहुंच गया है। साथ ही 9 एक्टिव केस हो गए हैं। हिमाचल (Himachal) में कुल आंकड़ा 250 पार हो गया है। हिमाचल में आंकड़ा 251 हो गया है। एक्टिव केस 179 हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः दिल्ली और गुरुग्राम से Kangra लौटे दो युवक निकले पॉजिटिव
यह भी पढ़ें: Cabinet ने बदला फैसला, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ ही एक जून को दौड़ेंगी टैक्सियां
बता दें कि हिमाचल में अब तक चार कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आ चुके हैं। इसमें दो कांगड़ा और दो बिलासपुर में सामने आए हैं। कांगड़ा (Kangra) जिला में दिल्ली से चार दिन पहले लौटा तलाड़ा फतेहपुर का 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह अपने परिवार सहित लौटा था। वहीं खनियारा धर्मशाला का 30 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक तीन दिन पहले गुरुग्राम से लौटा था। दोनों को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें: Action: कोराना पॉजिटिव महिला के अंतिम संस्कार का विरोध करने पर तीन पार्षदों सहित 20 पर FIR

