- Advertisement -
कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार (Kotdwar) में बड़ा हादसा पेश आया। यहां पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पाटीसैंण से थापली जा रही एक गाड़ी दुर्घनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक घटना बीती शाम की है। जब एक गाड़ी पाटीसैंण से थापली जा रही थी। इसी बीच चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण (Control) खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विजेंद्र सिंह बिष्ट (53 वर्ष), रोशन सिंह बिष्ट (22 वर्ष), कुलदीप सिंह बिष्ट (22) को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की शिनाख्त संजय गुसाईं (38 वर्ष) और सुदामा प्रसाद (33 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी लोग ग्राम थापली के ही रहने वाले हैं।
- Advertisement -