- Advertisement -
अमेरिका के टेक्सास शहर में गोलीबारी (Shootout) की घटना की खबर है। यहां गोलीबारी हुई, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों (Police Officer) की मौत हो गई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण टेक्सास (अमेरिका) के सीमावर्ती शहर में गोलीबारी में 2 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है, साथ ही बताया कि संदिग्ध भी घायल है।
बता दें कि इससे पहले अमेरिका (America) के मिनीपोलिस शहर के एक व्यस्त इलाके में फायरिंग हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए थे। फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल सका है। शहर के उत्तरी इलाके में यह घटना हुई है। इस इलाके में बार, रेस्तरां के साथ ही कई बड़ी कंपनियों के स्टोर हैं। छुट्टी होने के चलते यहां देर रात तक लोगों की भीड़ रहती है। फायरिंग के वक्त भी इलाके में बड़ी संख्या में लोग थे।
- Advertisement -