-
Advertisement
आनी में बादल फटा, दो गाड़ियां बही, सेब के बागीचों को पहुंचा नुकसान
आनी। हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। भारी बारिश के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में नुकसान होने की सूचना है। कुल्लू जिला के अंतर्गत आनी विकास खंड की बुच्छैर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। आनी विकास खंड की बुछैर पंचायत के खादवी और तराला गांवों में शनिवार सुबह बादल फटा। बादल फटने से आई बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है। दो वाहन भी मलबे की चपेट में आकर बह गए।
यह भी पढ़ें: औट-लुहरी एनएच 305 माशणुनाला के पास भूस्खलन से बंद, दर्जनों वाहन फंसे

इसके अलावा खादवी, सरट और तराला गांव में भारी नुकसान हुआ है, जबकि संवासर के पास गुगरा-जाओं-तराला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। बुछैर पंचायत के उपप्रधान भूप सिंह ने बताया गांव में बादल फटने से बाद लोगों के सेब के बागीचों, जमीनों, मकानों को नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन से 19 परिवारों का खासा नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि रात के समय आए इस मलबे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिला में शराब की फैक्ट्री सील, रात भर चली विभागीय कार्रवाई

दो सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं और कई गांवों का संपर्क कट गया है। सूचना मिलने पर सुबह प्रशासन की टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंची। तहसीलदार दलीप शर्मा व उनकी राजस्व टीम तथा पुलिस टीम मौके पर स्थिति का आकलन कर रही है।

अचानक ऊंचाई वाले क्षेत्र की ओर से पानी का तेज बहाव आ गया। इस कारण लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि लोग समय रहते सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गए, अन्यथा जानी नुकसान भी हो सकता था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


