-
Advertisement
गाड़ी में ले जा रहे थे नशे का सामान, तीन किलो अफीम के साथ दो युवक Arrest
सोलन। कोरोना संकट में भी नशे के सौदागर अपने गलत कामों से बाज नहीं आ रहे हैं लेकिन पुलिस भी उतनी ही मुस्तैदी से उन पर लगाम कसने में जुटी हुई है। ताजा मामले में नालागढ़ (Nalagarh) में पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सफलता यातायात चैकिंग के दौरान मिली। पुलिस टीम ने नंगल में नाके के दौरान गाड़ी (एचपी12 एम 7070) को चैकिंग के लिए रोका। गाड़ी में दो लोग सवार थे।
ये भी पढे़ं – Kullu: पुलिस ने 17 मामलों में पकड़ी 73 किलो चरस, 61 किलो अफीम डोडा, किया आग के हवाले
दोनों से नाम व पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम दीपक राय निवासी गांव वार्ड नंबर 2 बद्दी, व गुरनाम सिंह उर्फ गोगी पुत्र निवासी घंसोत तहसील थाना नालागढ़ बताया। तलाशी के दौरान पुलिस (Police) को गाड़ी में 3.048 किलो अफीम बरामद हुई जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर लिया है।

