-
Advertisement
कांग्रेस का अल्टीमेटम..
Last Updated on January 8, 2021 by Sintu Kumar
शिमला/हिमाचल प्रदेश: राजधानी शिमला में हेरिटेज स्थानों पर सरकार के होर्डिंग्स लगाने पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है। इस संबंध में कांग्रेस ने नगर निगम आयुक्त को 24 घंटे में होर्डिंग हटाने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कांग्रेस ने यह भी कहा कि अगर ये होर्डिंग्स न हटाए तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस ने शिमला के हेरिटेज स्थानों पर बिना अनुमति के सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग लगाने को कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन बताया है। शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि शिमला का मॉल रॉड व रिज हेरिटेज स्थानों में आता है। यहां कोर्ट ने होर्डिंग लगाने की मनाही की है, लेकिन सरकार ने बिना अनुमति के इन स्थानों पर होर्डिंग लगा रखे हैं वो अवैध व गैरकानूनी है। इसलिए अगर नगर निगम शिमला ने होर्डिंग 24 घंटे के अंदर नहीं हटाये तो कांग्रेस इसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगी।