-
Advertisement
JOA (IT)817 अभर्थियों का अल्टीमेटम, 25 सितंबर तक घोषित करें फाइनल रिजल्ट
शिमला। हिमाचल प्रदेश में JOA (IT) 817 भर्ती के अभ्यर्थी फाइनल रिजल्ट ना निकाले जाने से सरकार से नाराज चल रहे हैं। आज शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान इन अभ्यर्थियों ने सरकार व कर्मचारी चयन आयोग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।अभ्यर्थियों कहना है कि आयोग ने 2018 से अब तक J0A (IT) की 6 भर्तियां निकाली है लेकिन किसी भी भर्ती में नियुक्तियां नहीं हुई है, 4 लाख से अधिक युवा इन भर्तियों के लिए आवेदन कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में जेओए की लिखित परीक्षा होगी ऑनलाइन
उन्होंने दो टूक कहा कि 25 सितंबर तक आयोग इसका अंतिम परिणाम घोषित करें। अगर इस दिन परिणाम नहीं आता है तो वे 26 सितंबर कर्मचारी चयन आयोग के आफिस पहुंच जाएंगे। अभ्यर्थियों ने सीएम जयराम से भी आग्रह किया कि जैसे उन्होंने JBT अभर्थियों को अपना आशीर्वाद दिया वैसे उन्हें भी शीर्वाद दे और सभी चयनित अभ्यर्थियों को 30 सितंबर तक सभी 62 विभागों में नियुक्तियां दें ।
अगर सीएम जयराम विभागों में नियुक्तियां देते हैं तो उनको चांदी के सिक्कों से तौला जाएगा।
जाहिर है वर्ष 2018 से चल रही JOA (IT) 817 प्रदेश के भर्ती इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती है। लंबे समय से भर्ती पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच ये भर्ती कानूनी पेच में फंस गयी थी लेकिन 31- 12-2021 से इसमें कोई कानूनी बाधा नहीं हैं। इसके बाद अब 9 महीने हो गए फिर भी कर्मचारी आयोग इसका रिजल्ट घोषित करके भर्ती पूरी नहीं कर रहा। इस समय प्रदेश में 4400 युवा इसके अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 31 अगस्त 2022 को इसकी मूल्यांकन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। 7 सितंबर को कर्मचारी चयन आयोग को ज्ञापन देकर 15 सितंबर तक अंतिम परिणाम घोषित करने की प्रार्थना की गयी थी। लेकिन 14 सितंबर को चयन आयोग ने कुछ अभ्यर्थियों के कागज पूरे ना होने और उनको जमा करने के लिए 7 दिन का और समय मांग रखी गई जबकि इससे पहले 7 सितम्बर प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। 14 सितंबर को नया नोटिस निकलने से रिजल्ट की राह देख रहे 4400 अभ्यर्थियों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और आयोग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किये है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


