-
Advertisement
Una पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी भतीजे को झलेड़ा से किया Arrest
Last Updated on September 12, 2020 by Vishal Rana
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव जनकौर में 48 वर्षीय महिला वीणा देवी की हत्या (Murder) के आरोप में पुलिस ने उसके भतीजे को अरेस्ट (Arrest) कर लिया है। आरोपी की पहचान कांगड़ा जिला के रक्कड़ के तहत पड़ते भड़ोली गांव निवासी 22 वर्षीय बलविंदर सिंह उर्फ काढू पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर रखा है। वहीं अब उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी जिला मुख्यालय के समीपवर्ती झलेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पीछे सफेदे के पेड़ों में छुपा था। बलविंदर सिंह ने अपनी बुआ की हत्या क्यों कि इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। आरोपी से पूछताछ करते हुए तमाम जानकारी हासिल की जाएगी।
यह भी पढ़ें: दोस्तों ने शराब पिलाकर कर दी युवक की हत्या: लाश फेंक परिजनों के साथ मिलकर ढूंढने का किया ड्रामा
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह जनकौर गांव की निवासी वीणा देवी पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार का शव उसी के बेडरूम में पड़ा मिला था। जिसके बाद पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर हत्या का केस दर्ज करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। प्रारंभिक पूछताछ और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस बलविंदर सिंह को हत्यारोपी मानकर चल रही थी। वहीं, बलविंदर सिंह वीणा देवी की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। उसकी तलाश शुरू कर दी थी। वहीं शनिवार को आरोपी झलेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पीछे यूकेलिप्टस के पेड़ों में छुपा हुआ मिला। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद कोर्ट के आदेशों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।