-
Advertisement
बड़ी खबरः कोरोना से जंग जीत चुका Una का जमाती फिर हुआ पॉजिटिव, टांडा में भर्ती
शिमला। कोरोना वायरस के बीच आज एक और झटके वाली खबर है। कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हुआ जमाती फिर पाजिटिव आया है। दोबारा पॉजिटिव आने के बाद उसे फिर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज अस्पताल, टांडा में भर्ती किया है। यह तब्लीगी ऊना के उन तीन जमातियों में से है जो टांडा में कोरोना से जंग जीत चुके थे और उन्हें छुट्टी हो गई थी। इन्हें कांगड़ा के छेब में रखा गया था। इसमें एक की तीसरी फोलोअप रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

यह तीनों जमाती मंडी जिला से संबंधित हैं और ऊना के अंब क्षेत्र की एक मस्जिद में रुके थे। जमाती के दोबारा पॉजिटिव होने से हिमाचल में एक्टिव मामले 23 हो गया हैं। इसमें ऊना से 14 हो गए हैं। ऊना से अब तक 16 मामले सामने आए हैं। इनमें अब दो ही ठीक हैं। आज 224 सैंपल की जांच हुई। इसमें 147 नेगेटिव आए हैं। 77 की रिपोर्ट का इंतजार है।

