-
Advertisement

हाथ में तिरंगा, जुवां पर बंदे मातरम का नारा, सड़कों पर दिखा गजब का नजारा
ऊना। आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को जिला पुलिस कप्तान अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में पुलिस के जवान भी जिला मुख्यालय की सड़कों पर बाइकों पर तिरंगा लेकर उतरे। इस मौके पर पुलिस के जवानों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय (Vande Mataram and Bharat Mata Ki Jai) के नारे लगाते हुए शहरवासियों और अन्य लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम से जुड़ने का भी आह्वान किया।
ये भी पढ़ें-आज़ादी का अमृत महोत्सव: सीएम जयराम बोले-प्रदेश में अब तक 170 विशेष कार्यक्रम आयोजित
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को जिला पुलिस द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक अर्जितसेन ठाकुर के नेतृत्व में निकाली इस तिरंगा यात्रा में पुलिस के जवानों ने बाइकों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। पुलिस जवानों की तिरंगा यात्रा को एसपी ऊना अर्जितसेन ठाकुर (SP Una Arjitsen Thakur) ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और यह यह तिरंगा यात्रा भड़ोलियाँ से वापस पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई। इस मौके पर एसपी ने हिमाचल पुलिस के गौरव पूर्ण इतिहास के बारे में बोलते हुए कहा कि हिमाचल पुलिस प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव सजग रहती है। वहीं अपनी सुरक्षा के लिए भी लोग पुलिस का बढ़.चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा निकालकर शहर वासियों के साथ.साथ शहर में आए अन्य लोगों को देशभक्ति का संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान से जरूर जुड़े और अपने घरों पर तिरंगा लहरा कर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपना फोटो भी अपलोड करें।