-
Advertisement
Union Budget: खेल बजट बढ़ा, नेहरू-राजीव नाम वाली संस्थाओं की कटी जेब
Last Updated on February 1, 2022 by Vishal Rana
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को आम बजट पेश किया। इस बजट में खेल-युवा मामलों के मंत्रालय के बजट (Budget) में बढ़ोतरी और कुछ संस्थाओं के बजट में कटौती भी हुई। इस बार युवा एवं खेल मामलों के बजट में करीब 300 करोड़ रुपए की बंपर (Bumper) बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, अगर खेल बजट (Sports Budget) के पूरे विवरण को देखें तो कुछ संस्थाओं का बजट घटाया भी गया है। खेल बजट में नेहरू युवा केंद्र संगठन और राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान (Rajiv Gandhi National Institute of Youth Development) के बजट में कटौती की गई है।
यह भी पढ़ें:Union Budget: छतरी महंगी, मोबाइल चार्जर सस्ता…और क्या-क्या हुआ सस्ता-महंगा, यहां जानें
साल 2021-2022 में नेहरू युवा केंद्र संगठन (Nehru Yuva Kendra Sangathan) का बजट 365 करोड़ रुपए था, जो इस बार 325 करोड़ कर दिया गया है, जबकि राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान का बजट भी एक करोड़ रुपए घटाया गया है और उसे 25 करोड़ से कम करके 24 करोड़ रुपए कर दिया गया है। बता दें कि नेहरु युवा केंद्र संगठन के तहत ग्रामीण युवाओं में कौशल विकास से जुड़े प्रोजेक्ट पर फोकस किया जाता है, जबकि तमिलनाडु (Tamil Nadu) स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान भी इसी तरह के प्रोजेक्ट पर काम करता है।
राष्ट्रमंडल खेल से जुड़े बजट में कटौती
इस बार खेल बजट में राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) से जुड़े बजट में भी कटौती की गई है। पिछले साल इससे जुड़ा बजट 100 करोड़ रुपए था, लेकिन इस बार सिर्फ 30 करोड़ बजट रखा गया है। हैरानी वाली बात ये है कि इसी साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन भी होना है।