-
Advertisement
Unlock 2.0 आज से शुरू : जानिए क्या मिलेगी छूट, कहां अभी भी सख्ती
Last Updated on July 1, 2020 by
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले अभी भी कम नहीं हुए हैं। करीब चार महीने तक देश में लॉकडाउन रहा और उसके बाद फेज़ के हिसाब से अनलॉक किया जा रहा है। भारत सरकार ने अनलॉक 2.0 (Unlock 2.0) की घोषणा कर दी है। आज से अनलॉक 2.0 की शुरुआत हो रही है। ये फेज़ एक जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक चलेगा। अनलॉक 1.0 में काफी गतिविधियों में छूट मिली थी, जिसके बाद अब अनलॉक 2.0 में इसे बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: कांगड़ा में सात और आठ साल के दो बच्चे पॉजिटिव
कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) को लेकर सरकार की ओर से अभी भी सख्ती (Strictness) बरती जा रही है। यहां सिर्फ जरूरी गतिविधियों को मंजूरी है, इसके अलावा कम से कम लोगों को बाहर निकलने की इजाजत दी गई है। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में टेस्टिंग को बढ़ाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले अनलॉक 1 में धार्मिक स्थल, मॉल आदि को खुलने की अनुमति दे दी गई थी। हम आपको बताते हैं कि अनलॉक 2.0 में क्या बड़े अहम बदलाव होंगे और आपको किस तरह की छूट मिलेगी …
- 15 जुलाई से केंद्र और राज्य सरकारों के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में कामकाज शुरू हो सकेगा।
- अब रात को दस बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। पहले ये समय 9 से पांच का था।
- दुकानों में 5 लोग से ज्यादा भी जुट सकते हैं लेकिन इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा।
- आज से फ्लाइट और ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी तक लिमिटेड ही नंबर में इनकी सेवा को चालू रखा गया था, अब संख्या को दोगुना तक किया जा सकता है।
स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई तक बंद ही रहेंगे। आगे का फैसला राज्य सरकारों से विमर्श के बाद होगा। इनके अलावा ये चीज़ें अभी भी बंद रहेंगी –
- थिएटर
- बार
- जिम
- मेट्रो रेल
- सिनेमा हॉल्स
- स्वीमिंग पूल
- असेंबली हॉल
- एंटरटेनमेंट पार्क
- ऑडिटोरियम