-
Advertisement
UP Budget 2020: योगी सरकार का चौथा बजट पेश, जानें क्या-क्या दिया?
Last Updated on February 18, 2020 by Deepak
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज यानि मंगलवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट (Budget) पेश किया। योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने चौथे बजट में तलाकशुदा महिलाओं से लेकर किसानों तक को साधने कोशिश की। यह बजट 5 लाख 12 हजार 860 करोड़ 72 लाख का है। इस बजट में अयोध्या और वाराणसी के लिए बेहद खास है। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना लाल सूटकेस के साथ विधानसभा पहुंचे। तो आइये जानते हैं बजट की प्रमुख बातें और यह भी कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की जनता को क्या-क्या दिया है-
यह भी पढ़ें: नमस्ते President: बॉलीवुड स्टार्स को न्योता, विमान से भारत आई ट्रंप की कार
- यह उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश हुआ राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है।
- बजट में सेफ सिटी लखनऊ योजना के लिए 97 करोड़, तेजाब, बलात्कार से पीड़ितों को आर्थिक सहायता के लिए 28 करोड़, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
- पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 122 करोड़, आगरा मेट्रो के लिए 286 करोड़ रुपए की व्यवस्था, तलाकशुदा महिलाओं को मिलेगी 500 रुपए प्रति महीने पेंशन। कानपुर मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 358 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।
- प्रधानमंत्री आवास के तहत 5 लाख आवास का निर्माण लक्ष्य 6240 करोड़ रुपए का आवंटन।
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव के लिए 5,791 करोड़ रुपए।
- मनरेगा की विभिन्न योजनाओं के तहत 4800 करोड़ रुपए।
- जल शक्ति एवं नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति के लिए 6 हजार करोड़ अटल भू-जल योजना।
- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए 200 करोड़ रुपए।
- अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ रुपए।
- युवाओं के रोजगार सृजन और प्लेसमेंट हब के लिए 1200 करोड़ रुपए।
- दिल्ली से मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के लिए 900 करोड़ रुपए।
- गांवों में जल जीवन मिशन को 3000 करोड़ रुपए।
- KGMU को 919 करोड़ रुपए।
- अटल आवासीय विद्यालय के लिए 270 करोड़ रुपए।
- बजट में 10 हज़ार 967 करोड़ 87 लाख की नई योजनाएं सम्मिलित।
- लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपए।