-
Advertisement

यूपी की महिला को गाड़ी ने मारी टक्कर , पीजीआई में गई जान
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव बसाल में एक अज्ञात वाहन ने 48 वर्षीय महिला को रौंद दिया। घायल महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मीना देवी पत्नी पप्पू निवासी बडसाना मथूरा, यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- सुंदरनगर: युवती के साथ मौसा ने किया गलत काम, पुलिस ने किया अरेस्ट.
जानकारी के मुताबिक मथुरा निवासी मीना देवी परिवारिक सदस्यों के साथ गाड़ी में सवार होकर चिंतपूर्णी माथा टेकने जा रहे थे। गुरुवार देर शाम बसाल में लक्की कवाडिया के पास गाड़ी रूकी, जहां पर मीना पानी लेने जाने लगी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने मीना कुमारी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।