-
Advertisement
करनाल में महापंचायत से पहले बवालः Police ने किसानों पर भांजी लाठियां, सीएम का कार्यक्रम रद्द
कृषि कानूनों( Agricultural laws) के खिलाफ किसान एक माह से भी अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच किसानों व सरकार के बीच आठ दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। हरियाणा के करनाल में सीएम मनोहर लाल खट्टर ( CM Manohar Lal Khattar) की किसान महापंचायत का विरोध कर रहे किसानों ने खासा बवाल मचा दिया। सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ किसान आयोजन स्थल तक पहुंच गए और उन्होंने वहां पर जमकर तोड़ फोड़ की। लिहाजा सीएम मनोहर लाल खट्टर को कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इसी बीच पुलिस ने किसानों पर लाठियां भांजी ( lathi Charge) और आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। किसानों ने स्टेज तक पहुंच तक
यह भी पढ़ें: राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों ने तोड़े Barricade, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नए कृषि कानूनों की जानकारी देने के लिए प्रदेश के हर जिले में महापंचायत( Mahapanchayat) करने का ऐलान किया था। इसके तहत सीएम की महापंचायत करनाल के कैमला गांव में होनी थी। किसान इस महापंचायत का विरोध कर रहे थे। आयोजन स्थल की ओर काले झंडे लेकर जा रहे किसानों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया, आंसू गैस छोड़ी व वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान किसान लगातार नारेबाजी करते रहे।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest में शामिल दादी पर ट्वीट करना #Kangana को पड़ा भारी, बुजुर्ग ने दर्ज करवाया केस
कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला( Congress leader Randeep Surjewala) ने सारे प्रकरण पर विरोध जताया है उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि जब आप किसान महापंचायत कर रहे हैं तो वहाँ आने से किसानों को ही रोकने का मतलब क्या है?मतलब साफ़ है-आपको किसानों से सरोकार न होकर केवल इवेंटबाजी से मतलब है।याद रखिए, यही हाल रहा तो बिना पुलिस के आपका घर से निकलना नामुमकिन हो जाएगा।
काले क़ानून वापस लें।
शर्म कीजिए खट्टर साहेब।
जब आप किसान महापंचायत कर रहे हैं तो वहाँ आने से किसानों को ही रोकने का मतलब क्या है?
मतलब साफ़ है-आपको किसानों से सरोकार न होकर केवल इवेंटबाजी से मतलब है।
याद रखिए, यही हाल रहा तो बिना पुलिस के आपका घर से निकलना नामुमकिन हो जाएगा।
काले क़ानून वापस लें। pic.twitter.com/SllwV6CjFy
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) January 10, 2021
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने भी ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी की किसान महापंचायत में किसानों को ही आने से रोका जा रहा है।महापंचायत में आप किसानों को कृषि कानूनों के फायदे समझाने वाले थे,तो किसानों को आने से क्यों रोका जा रहा है? किसान ही महापंचायत के विरोध में तो महापंचायत में कौन लोग शामिल होंगे?
मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी की किसान महापंचायत में किसानों को ही आने से रोका जा रहा है।@mlkhattar जी,
महापंचायत में आप किसानों को कृषि कानूनों के फायदे समझाने वाले थे,तो किसानों को आने से क्यों रोका जा रहा है?
किसान ही महापंचायत के विरोध में तो महापंचायत में कौन लोग शामिल होंगे? pic.twitter.com/SPXg8EE79g
— Kumari Selja (@Kumari_Selja) January 10, 2021

