-
Advertisement
1 करोड़ Covid-19 केस वाला पहला देश बना US: दुनियाभर में अबतक 5 करोड़ संक्रमित
Last Updated on November 9, 2020 by
नई दिल्ली। चीन के वुहान से उपजा कोरोना वायरस (Coronavirus) पूरे विश्व पर काल की तरह मंडरा रहा है। इस सब के बीच अमेरिका (US) 1 करोड़ कोविड-19 मामलों को रिपोर्ट करने वाला पहला देश बन गया है। बतौर रिपोर्ट्स, अमेरिका ने पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के करीब 10 लाख मामले आने की सूचना दी, जो महामारी के बाद से संक्रमण की उच्चतम दर है। अमेरिका ने कोविड-19 से सर्वाधिक 2.37 लाख से अधिक मौतों की सूचना दी है। बताया गया कि अमेरिका ने शनिवार को रिकॉर्ड 131,420 कोविड -19 मामलों की रिपोर्ट की और पिछले सात दिनों में चार बार 100,000 से अधिक संक्रमणों की सूचना दी।
भारत में सामने आ चुके हैं 85 लाख से अधिक मामले
विश्वभर में कोरोना से मरने वाले हर 11 मरीजों में एक अमेरिकी है। टेक्सास सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां पर कोरोना के मामलों की संख्या दस लाख के पार हो गई है। अमेरिका बीते कई माह से लगातार विश्व के सर्वाधिक मामलों की सूची में सबसे ऊपर बना हुआ है। इसकी वजह कई हो सकती हैं, जिनमें से एक बड़ी वजह लोगों के बीच बढ़ती लापरवाही है। वहीं, पूरे विश्व की बात करें तो अबतक कुल मिलाकर 5 करोड़ से अधिक लोग इस गंभीर महामारी की चपेट में आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी: 90% मारक क्षमता वाली Covid-19 वैक्सीन तैयार; जल्द मिलेगी बिक्री को मंजूरी!
वहीं, बात करें भारत (India) की तो मामलों के दृष्टि से यह दूसरे स्थान पर है। जहां 85 लाख 07 हजार 754 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं संक्रमण से हुई मौतों के मामले में ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है, जहां कोविड से 1 लाख 62 हजार 269 मौतें हुई हैं, वहीं यहां संक्रमण के 5,653,561 मामले दर्ज किए गए हैं।