-
Advertisement
तिब्बती मामलों में अमेरिकी संयोजक उजरा जेया पहुंची मैक्लोडगंज, दलाईलामा से होगी मुलाकात
धर्मशाला। तिब्बती मामलों की विशेष अमेरिकी संयोजक उजरा जेया अपने पांच दिवसीय भारत और नेपाल दौरे पर हैं। आज इसी सिलसिले में उजरा जेया मैक्लोडगंज पहुंच गई हैं। भारतीय मूल की उजरा जेया को अमेरिकी सरकार की ओर से मानव अधिकारों, लोकतांत्रिक शासन और मानवीय प्राथमिकताओं के मद्देनजर भारत में भेजा गया है। इसी कड़ी में आज वे अमेरिकन दूतावास की एक और प्रतिनिधि पेट्रीसिया ए. लसीना के साथ धर्मशाला पहुंची है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका निर्बासित तिब्बतियन नागरिकों और सरकार की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचलः पांवटा में शिवलिंग पर अभद्र टिप्पणी के बाद बवाल, बीजेपी नेता बर्खास्त

तिब्बती नागरिकों ने बताया कि लेडी पेट्रीसिया का यहां आना उनके लिये बेहद महत्वपूर्ण है। वो यहां निर्वासित तिब्बतियों के बीच दो दिन तक अपना महत्वपूर्ण वक़्त गुजारेंगी और निर्वासित तिब्बती सरकार की हर गतिविधि को समझने की पूरी कोशिश करेंगी। यहां तक कि वो निर्वासित तिब्बतियों द्वारा चलाये जा रहे स्कूलों और सांस्कृतिक उत्थान केंद्रों में भी विजिट करेंगी । उन्होंने कहा कि उजरा जेया और पेट्रीसिया के इस दौरे का सीधा सीधा असर निर्वासित तिब्बतियों के एक ना एक दिन वतन वापसी पर जरूर पड़ेगा। इसलिये क्योंकि अमेरिका को चीन में किसी तरह की कोई रो- टोक नहीं है और वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात बखूबी रख सकता है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर वो निर्वासित जिंदगी जी रहे तिब्बतियों की बात भी वो जरूर रखेंगे जिसका उन्हें बेहद लाभ होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


