-
Advertisement
कुल्लू घुमने आया था पंजाब का पर्यटक, अचानक हुआ कुछ ऐसा की चली गई जान
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला में पंजाब के एक पर्यटक की मौत (Tourist of Punjab)हो गई। यह मौत कैसे हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। यह पर्यटक कुल्लू (Kullu) की लगवेली में अचानक बेहोश हो गया था। जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है
पंजाब से अपने परिजनों के साथ कुल्लू घूमने आया था पर्यटक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पर्यटक (Tourist) की पहचान बनारसी दास पुत्र अमरनाथ आचली गेट बटाला पंजाब के रूप में हुई है। जिसकी उसके साथ आये परिजनों ने शिनाख्त की है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस के अनुसार उन्हें स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि शीतला माता के समीप लगवेली की तरफ निघानाला के पास पर्यटक की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिस कारण पर्यटक बेहोश हो गया। आसपास चल रहे युवकों ने इसकी जानकारी पहले 108 एंबुलेंस को दी जिसके माध्यम से पर्यटक को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लिहाज़ाए पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
