-
Advertisement
#Corona संक्रमित उत्तराखंड के BJP MLA सुरेंद्र सिंह जीना का निधन
Last Updated on November 12, 2020 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। उत्तराखंड( Uttarakhand) के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना( BJP MLA Surendra Singh Jeena) का निधन हो गया है। कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण के इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल( Sir Gangaram Hospital) में भर्ती कराया गया था। सुरेन्द्र सिंह अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। सर गंगाराम अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, गुरुवार तड़के करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 15 दिन पूर्व सुरेंद्र सिंह की पत्नी धरमा देवी (नेहा) के निधन हो गया था, जिसके बाद से वे सदमे में थे। भोजन छोड़ देने का कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था। इसी बीच वह कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गए। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़ें :- 1 करोड़ Covid-19 केस वाला पहला देश बना US: दुनियाभर में अबतक 5 करोड़ संक्रमित
बता दें कि वर्ष 2006 में सुरेंद्र सिंह जीना कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष रहे। 2007 में पहली बार भिक्क्यासैंण सीट से विधानसभा पहुंचे। 2012 के चुनाव में दूसरी बार सल्ट विधानसभा से जीते। जबकि 2017 में वह तीसरी बार फिर सल्ट विधानसभा से चुनाव जीत कर आए। जीना परिवार में सबसे छोटे थे। उनसे बड़े भाई रमेश व महेश जीना दिल्ली में कारोबारी हैं। विधायक के 18 तथा 20 वर्षीय दो पुत्र हैं। सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह जीना हमारे युवा, ऊर्जा वान व योग्य कार्यकर्ता और विधायक थे। वो हमेशा संगठन एवं जनहित में सक्रिय रहते थे। वो एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।