- Advertisement -
नेरवा। रोहड़ू से मोरी की तरह जा रही एक गाड़ी (UK07TB5622) अनहोल से 6 किलोमीटर पहले गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में तीन लोगों को गहरी चोटें आई हैं। हादसा (Accident) बीती रात पेश आया। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल त्यूनी पहुंचाया गया। घायलों की पहचान राम सिंह पुत्र पूर्ण सिंह, वीना पत्नि राम सिंह, निर्मला पत्नी मनोज निवासी मोरी, उत्तरकाशी, उत्तराखंड (Uttarakhand) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -