-
Advertisement
वैजयंती माला-राज कपूर प्रेम प्रसंग : पति के अफेयर के कारण पत्नी कृष्णा ने छोड़ दिया था घर
मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) में आपने बड़े सारे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के प्रेम प्रसंग के किस्से सुने होंगे। इन्हीं में से एक किस्सा ऐसा है जहां पत्नी पति से नाराज होकर बच्चों सहित होटल में रहने लगी थी। यह प्रेम प्रसंग का किस्सा है वैजयंती माला और नामचीन एक्टर राज कपूर का। मामला इतना बढ़ा की पत्नी ने शर्त रखी कि फिर कभी वैजयंती माला (Vyjayanthimala) के साथ फिल्म नहीं करोगे। इसमें राज कपूर ने भी हामी भरी और फिर दोनों कभी एकसाथ स्क्रीन पर नजर नहीं आए।
यह भी पढ़ें: परमबीर के आरोप के बाद गरमाई महाराष्ट्र की सियासत,पवार ने दो नेता दिल्ली किए तलब-कई कुछ
वैजयंती माला ने महज 13 साल की उम्र में अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा और छा गईं। वैजयंती माला साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आने वाली मुख्य अभिनेत्री हैं। ऐसा कहा जाता है वैजयंती माला के बाद ही साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से अभिनेत्रियों ने हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) का रुख किया था। 1964 में आई फिल्म संगम में वैजयंती माला (Vyjayanthimala) ने राधा का किरदार निभाया। यह किरदार उस दौर के हिसाब से काफी बोल्ड (Bold) माना जाता था। इस फिल्म के बाद राज कपूर और वैजयंती माला (Vyjayanthimala and Raj Kapoor) ने कभी एक साथ काम नहीं किया। इस फिल्म का गाना मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया सुपर डुपर हिट रहा था। बताया जाता है कि उस दौरान मधुबाला की निजी जिंदगी भी काफी विवादों में रही थी।
यह भी पढ़ें:100 करोड़ वसूली मामला : पवार ने किया देशमुख का बचाव, ठाकरे ने की केंद्र से दखल की मांग
फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वैजयंती माला (Vyjayanthimala) की नजदीकियां दिलीप कुमार और राज कपूर से भी रहीं। 1961 में आई फिल्म गंगा जमुना के सेट पर ही अभिनेता दिलीप कुमार के साथ उनका अफेयर (Affair) शुरू हुआ था। कहा तो यह भी जाता है कि राज कपूर (Raj Kapoor) और वैजयंती माला की बात शादी तक भी पहुंच चुकी थी, लेकिन राज कपूर तो पहले से ही शादीशुदा थे। यही नहीं, उनके बच्चे भी थे। इन सबके बाद राज कपूर (Raj Kapoor) की पत्नी कृष्णा बच्चों के साथ घर छोड़ कर होटल में रहने लगीं। कृष्णा उस दौरान करीब साढ़े चार महीने मुंबई (Mumbai) के नटराज होटल में रही थीं।
इसके बाद राज कपूर ने कृष्णा को काफी मनाया। कृष्णा ने भी शर्त रख दी की कभी वैजयंती माला के साथ काम नहीं करें। इसके बाद वो घर लौटी थीं। हालांकि 1968 में वैजयंती माला (Vyjayanthimala) ने चमनलाल बाली से शादी (Marriage) कर ली। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम सुचिंद्र बाली है।