- Advertisement -
कुल्लू। शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर (Govind Singh Thakur) के ओएसडी को सरकार ने पद से हटा दिया है। सरकार के फैसले के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। प्रदेश में जयराम सरकार (Jai Ram Govt) बनने के बाद कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के ओएसडी (OSD) के रूप में वीर सिंह को तैनात किया था, लेकिन करीब पौने 3 साल के बाद वीर सिंह को पद से हटा दिया है, जिसके बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
माना यह जा रहा है कि मंत्री के ओएसडी की कार्यशैली से अफसरशाही संतुष्ट नहीं थी। वहीं, आरएसएस के कुछ कार्यकर्ताओं ने भी सरकार से बार-बार शिकायत की थी, जिसके बाद सरकार ने इस संबंध में जांच बिठाई थी। इसके बाद सरकार ने मंत्री के ओएसडी को हटाने का कड़ा फैसला लिया। इस मामले में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कुछ भी कहने से इनकार किया।
- Advertisement -