-
Advertisement
![Shimla landslides](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/06/shimla-8.jpg)
बारिश से तबाही: शिमला में गाड़ियां दबीं, जगह-जगह भूस्खलन
Monsoon in Himachal: शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून (Monsoon in Himachal) की बारिश ने तबाही मचाई है। पहली ही बारिश से शिमला( Shimla) के निकटवर्ती स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। शहर के मल्याणा, चमियाना, भट्टाकुफर, मिनी कुफ्टाधार व शुराला सहित अन्य स्थानों पर भारी बारिश से बड़ी मात्रा में मलबा(Debris) सड़क पर आ गया। कई जगह भूस्खलन(Landslide)से नुकसान हुआ है। सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं।
![Shimla landslides](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/06/shimla1.jpg)
कुफ्ताधार का रास्ता नाले में तब्दील हो गया
भट्टाकुफर में पहाड़ी से गाड़ियों पर पत्थर गिर गए हैं। इससे सड़क किनारे पार्क एक गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिनी कुफ्ताधार का रास्ता मलबा आने से नाले में तब्दील हो गया। शिमला शहर की ईदगाह कॉलोनी (Idgah Colony)में भी नुकसान हुआ है। डंगा गिरने से रास्ता बंद हो गया है। पगोग सड़क पर पत्थर और मलबा आने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, जुन्गा रोड पर बारिश का पानी घरों में घुस गया। इसके अलावा खलीनी में भी भूस्खलन हुआ है।
![Shimla landslides](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/06/shimla2.jpg)
सात दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट
उधर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Centre, Shimla) की ओर से प्रदेश के कई भागों में आज से लगातार सात दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट (Yellow alert for rain) जारी किया गया है। साथ ही अंधड़ चलने का अलर्ट है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के शेष भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।