-
Advertisement
हाई हील्स में लड़की ने किया ऐसा कारनामा, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Last Updated on January 18, 2022 by admin
सोशल मीडिया में आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। अब सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हाई हील्स में बैक फ्लिप (Backflip) मारती हुई एक लड़की की वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है। इस वीडियो को देखकर बहुत से लोग हैरान हो रहे हैं, जबकि बहुत लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आदमी ने ट्रेन के सामने महिला को दिया धक्का, CCTV फुटेज देख उड़ जाएंगे होश
बता दें कि यह लड़की जिमनास्ट असाल्या लिटोस (Gymnast Asalya Littos) हैं, जो अपने हैरतअंगेज करतबों से सोशल मीडिया पर अक्सर छाईं रहती हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी सड़क पर हाई हील्स और ब्लैक पैंट में असाल्या लिटोस बैक फ्लिप मारती हुए स्मूद लैंडिंग करती हुई नजर आ रही हैं। कमाल की बात यह है कि जितनी स्पीड से उन्होंने बैक फ्लिप किया, उतनी ही गति से वे वापस खड़ी भी हो जाती हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे हाई हील्स पहन के उन्होंने बैक फ्लिप किया है ऐसा करना किसी के बस की बात नहीं है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dailygameofficial नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। अभी तक इस वीडियो को 15 जनवरी को शेयर हुए इस वीडियो को 23,979 लाइक्स मिल चुके हैं। ज्यादातर यूजर्स असाल्या लिटोस के इस करतब को देखने के बाद हैरान हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा अविश्वसनीय, मैं अपने स्नीकर्स में भी नहीं कर पाऊंगा। वहीं, दूसरे यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा मुझे लगा कि ये दीवार से टकरा जाएगी, लेकिन इसने तो हील्स में कमाल कर दिया।